सहारनपुर

जनकपुरी पुलिस ने डॉग स्कवॉड, टीम के साथ शिविर में संघन चेकिंग अभियान चलाया

 

सहारनपुर। श्रावण मास कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सहारनपुर पुलिस द्वारा डॉग स्कवॉड, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड व एएस चैक टीम के साथ मंदिरों, कांवड शिविरों व कांवड मार्ग पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन में श्रावण मास कांवड यात्रा–2025 को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व सुरक्षा व्यवस्था सुदढ रखने के लिये सहारनपुर पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में शनिवार को थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार एव पुलिस टीम द्वारा डॉग स्क्वाड शिविर में घुमा कर निरीक्षण करवाया गया। वही सहारनपुर जनपद की पुलिस द्वारा डॉग स्कवॉड, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड व एएस चैक टीम के साथ संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कांवड मार्ग पर संचालित कांवड़ शिविरों, खोया-पाया केन्द्र, आस-पास खड़े वाहनों, मंदिरों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर संघन चेंकिग की गयी। इसके साथ ही कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गयी तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button