देश
Trending

जगदलपुर-खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर प्रवास हुआ रद्द, वर्चुअल में शामिल हुए मुख्यमंत्री

जगदलपुर। बस्तर में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज का बस्तर प्रवास रद्द हो हो गया है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कार्यक्रम को तय समय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुखातिब हुए। इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री बहुत उत्सुक थे कि आज सुकमा जाना है। वे बस्तर दौरे को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, पर तेज बारिश की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा यह प्रयास करते हैं कि सुकमा और बस्तर का तीव्र विकास हो। हमने जब भी बस्तर की विकास योजनाओं के लिए बात की, मुख्यमंत्री ने इसे पूरा किया है।

वहीं बस्तर गोंचा पर्व के 56 भोग के कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तय कार्यक्रम के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर कार्यक्रम में शामिल होगे। उक्त जानकारी 360 घर आरण्यक समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंहदेव बस्तर प्रवास में पंहुच रहे हैं।वे बस्तर गोंचा पर्व के 56 भोग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज के बस्तर प्रवास में सबसे पहले सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 08 किमी दूर रामाराम जाने का कार्यक्रम तय था, जहां एक गार्डन का उद्घाटन करने वाले थे। फिर आज शाम वे जगदलपुर मेंं सिरहसार भवन में आयोजित बस्तर गोंचा पर्व के 56 भोग के कार्यक्रम में शामिल होते।इसके बाद गुंड़िचा मंदिर-जनकपुरी सिरहसार भवन में भगवान जगन्नाथ के दर्शन उपरांत महाआरती में शामिल होने का कार्यक्रम था। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का बस्तर प्रवास रद्द होने से अब वे इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button