जगत में गुरु से बड़ा न कोई : बीर सिंह भगतजी
भगवानपुर बाबा मोहनराम कुटिया पर बाबा की लीला अपरंपार, भंडारे का आयोजन

मवाना (संवादाता आरके विश्वकर्मा)। बाबा मोहनराम की प्रतिमाह आने वाली त्रियोदशी पर भगवानपुर बाबा मोहनराम मंदिर कुटिया में आस्था का सैलाब उमड़ता नजर आया। बाबा मोहनराम धाम के महंत बीर सिंह भगतजी का आशीर्वाद लिया और सेवकों पर अपनी माया को दर्शाया । इस मौके पर नियमित पूजा अर्चना कर वचनों से बांधा और भगवान पुर बाबा मोहनराम धाम के महंत बीर सिंह भगतजी के आशीर्वाद लेते हुए सेवक पंकज मेरठ ने पगड़ी पहनाकर गुरु को मनाया। इसी क्रम में बाबा मोहनराम धाम के महंत बीर सिंह ने सैकड़ों महिलाओं की पुत्र प्राप्ति के लिए गोद भराई की रस्म अदायगी की। बाबा की कुटिया पर सैकड़ों श्रद्धालुओं का जन्म सैलाब उमड़ता दिखाई दिया और माथा टेक मनोकामना मांगी। बाबा मोहनराम धाम से जुड़े भक्तों की टीम ने सवा पांच मीटर की पगड़ी एवं माला पहनाकर गुरु बीर सिंह का सम्मान किया। काली खोली धाम से लेकर बाबा मोहनराम धाम से जुड़े गुरु बीर सिंह का डंका बजता चल रहा है। भगवानपुर बाबा मोहनराम धाम के गुरु बीर सिंह भगतजी ने बताया कि आगामी जून में होने वाली जेठ मास की सेवा में जुटे और बाबा मोहनराम का आशीर्वाद प्राप्त करें। कहा कि जेठ मास की 11 दिवसीय खड़ी एवं अग्नि तपस्या शुरू होगी। इस मौके पर बाबा मोहनराम के कीर्तन में बाबा मोहनराम की अलग ही झलक देखने को मिली और खूब अपनी भक्ति का एहसास कराया।भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर जयकारों से गूंज उठा । गायकों में शामिल सुभाष सैनी , सुभाष लावड़, सचिन सैनी, नवीन महल , बिल्लु पहाड़पुरिया, मनोज सैनी आदि ने बाबा मोहनराम के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर धाम के महंत बीर सिंह भगतजी ने श्रद्धालुओं को अपना परिवार बताते हुए 24 घंटे सेवा में तत्पर रहने की बात कही। गुरु बीर सिंह ने कलियुग अवतारी बाबा मोहनराम की ज्योति प्रचण्ड कर उनकी महिमा का गुणगान कर सनातन धर्म पर चलने की कामना की। इस मौके कीर्तन मंडली से जुड़े गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन सुमिरन कर बाबा मोहनराम को मनाया। बाबा के भजन सुनाकर भक्तों कीक्षटोली मंत्रमुग्ध कर दी। श्रद्धालुओ की आस्था अलग ही देखने को मिली। धाम के गुरु बीर सिंह द्वारा बाबा मोहनराम के आशीर्वाद देते हुए कहा कि बाबा मोहनराम की कृपा से हर दुःख का संकट दूर हो जाता है और जगत में गुरु का सम्मान सर्वोच्च है।बाबा के भक्तों ने महंत बीर सिंह भगतजी द्वारा दिए गए वचन के अनुसार मनोकामना पूरी होने पर अपना आशीर्वाद दिया। भगवानपुर धाम के महंत गुरु बीर सिंह भगतजी द्वारा बाबा मोहनराम काली खोली दरबार स्थित मिलकपुर राजस्थान से बाबा की अखंड ज्योति को ऊभक्तों के दुखों का हल और आशीर्वाद देकर जेठ मास में होने वाली सात दिन की तपस्या में हिस्सेदारी निभाने का वचन दिया। गुरु बीर सिंह ने कहा कि कलियुग में जो भी भगवान मोहनराम की महिमा का सच्चे मन एवं भक्ति भाव से जप कर लेता है उसका बाबा बेड़ा पार कर देते हैं और गुरू के बताए मार्ग पर चलने वाले की नैय्या पार हो जाती है। गायकों ने कलियुग अवतारी मोहनराम के भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सेवक मुन्ना लाल, उर्फ जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह, ममता सैनी, ममता प्रजापति, सोनू भगतजी, नारायण सिंह, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे।


