Uncategorized

छोटा भाई ने बड़े भाई पर पिता की हत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में आई बिमारी के कारण मौत

पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था शव

बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। छोटे भाई ने बड़े भाई व मा तथा खरीदने वाला पर जमीन को अपने नाम कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र थाने पर दिया था। पुलिस का कहना है कि हिदायत के तौर पर शव का पंचनामा भरकर भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेजा था। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम में बीमारी के कारण मौत होना दर्शाया गया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांवसैफपुर-फिरोजपुर निवासी राज सिंह पुत्र बंसी उम्र 59 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक राजसिंह के छोटे पुत्र कल्लू ने एक शिकायत पत्र थाना पर दिया था। जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी ने जब उसके बड़े पुत्र नीटू से बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसका पिता बीमार चल रहा था। बुधवार को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राज सिंह की पोस्टमार्टम में बीमारी के कारण मौन होना दर्शाया गया है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौप दी जायेगी।
पुलिस को लगी थी सड़क पर शव रखकर हंगामा की सूचना
बताते चले कि राज सिंह की मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया था। लेकिन पुलिस को सड़क पर शव रखकर हंगामा की सूचना मिली थी। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने पुलिसफोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। परिजनों ने शव का पास के ही शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button