Uncategorized

छोटा भाई ने बड़े भाई पर पिता की हत्या करने का लगाया आरोप

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर-फिरोजपुर में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छोटे भाई ने बड़े भाई व मा तथा खरीदने वाला पर जमीन को अपने नाम कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र थाने पर दिया। पुलिस का कहना है कि उसके बड़े पुत्र ने बताया कि पिता की मौत बीमारी के कारण हुई है। जिसका बुधवार को इलाज मेडिकल मेरठ चल रहा था। जिसमें पिता के फेफड़ों में पानी के आ जाने के कारण मृत्यु हुई है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांवसैफपुर-फिरोजपुर निवासी राज सिंह पुत्र बंसी उम्र 59 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक राजसिंह के छोटे पुत्र कल्लू ने एक शिकायत पत्र थाना पर दिया है। जिसमें बताया गया कि वह तीन भाई हैं। उनके तीन दुकान तथा एक मकान आ रहा है। जिसमें तीनों भाई बराबर के हिस्सेदार हैं। बुधवार को बड़ा भाई नीटू पिता को साथ लेकर मवाना तहसील में जमीन नाम करने के लिए गया था। लेकिन पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। जब उसके बड़े पुत्र नीटू से बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसका पिता बीमार चल रहा था। बुधवार को मेडिकल में भर्ती कर दिया गया था। जिसमें पिता राजसिंह के फेफडो में पानी आने के कारण मृत्यु हुई है। पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button