छपरौलीॎ राजस्व टीम ने बंजर जमीन को कब्जा मुक्त करवाया
कस्बे में राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ छपरौली बदरखा बाग के पास खादर में लगभग 9 बीघा बंजर भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए नगर पंचायत छपरौली के सुपुर्द की गई।
छपरौली। कस्बे में राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ छपरौली बदरखा बाग के पास खादर में लगभग 9 बीघा बंजर भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए नगर पंचायत छपरौली के सुपुर्द की गई।
सोमवार को नायब तहसीलदार विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ किसानों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कस्बे की यमुना खादर बदरखा बाग के पास खसरा नंबर 931 जो लगभग 9 बीघे के करीब है। उस पर कुछ किसानों ने कब्जा कर अवैध रूप से फसल बो रखी है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश की । उन्होंने बताया कि खसरा नंबर 931 अभिलेखों में बंजर भूमि दर्ज है। जिस पर कुछ किसानों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर फसल बो रखी थी। इसकी पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया गया है साथ ही उक्त जमीन को नगर पंचायत छपरौली के सोप दिया गया है। इस मौके नायब तहसीलदार विकास यादव कानूगो जितेंद्र गुप्ता, लेखपाल विनोद शर्मा, अमित शर्मा, संजीव कुमार तथा थाना प्रभारी नितिन पांडे सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


