टॉप न्यूज़
Trending
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर,एक मासूम समेत छह की मौत,कई घायल

रायपुर। बलौदाबाजार-रायपुर हाइवे पर आज सुबह एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप सवार छह लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं व एक बच्चा शामिल है। यह हादसा पलारी थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं।

सूचना मिलने पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यह हादसा गोडा पुलिया के पास हुआ है। पिकअप सवार पीड़ित छठी से लौट रहे थे।




