Uncategorized
Trending

छठ पर्व के दूसरे दिन मनाया गया खरना

पूर्वी भारतीय लोगों द्वारा छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा और अपने पुत्रों की लम्बी आयु होेने की कामना की। शाम को उन्होंने खीर व रोटी से व्रत खोला और उसके बाद उनका 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया।

बागपत। पूर्वी भारतीय लोगों द्वारा छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा और अपने पुत्रों की लम्बी आयु होेने की कामना की। शाम को उन्होंने खीर व रोटी से व्रत खोला और उसके बाद उनका 36 घंटे का उपवास शुरू हो गया।

अश्विनी कुमार ने बताया कि 30 अक्टूबर को छठ का पर्व पारम्परिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शाम के समय महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी और फल, गन्ना व ठेकुए से छठ मैया की पूजा की जाएगी। जगह-जगह इस पर्व की तैयारियां पूरी जोर-शोर के साथ चल रही है। महिलाएं जहां घर पर व्रत के सामान बनाने में व्यस्त है, वही बच्चे छठ स्थल की साज-सज्जा करने में लगे हुए है। शनिवार को वह पूरा दिन छठ स्थल की साफ-सफाई करने में जुटे रहे। उन्होंने छठ स्थल के आस-पास खड़ी झाड़-झंकार को साफ किया और छठ स्थल की रंगाई-पुताई कर उसे भव्य रूप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button