चौरासी के चौधरी सुकरामपाल को अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ ने दी सादर श्रद्धांजलि
चौरासी के चौधरी सवर्गीय बिशंबर चौधरी बड़ौत के पुत्र सुक्रमपाल की दिवंगत आत्मा को शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

चौरासी के चौधरी सवर्गीय बिशंबर चौधरी बड़ौत के पुत्र सुक्रमपाल की दिवंगत आत्मा को शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिनका निधन 2.8.2024 को हो गया था उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन व यज्ञ का भी आयोजन किया गया तथा बाद में ब्रह्म भोज भी आयोजित हुआ। पगड़ी रस्म का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें परिवार जनों व रिश्तेदारों एवम जिला अध्यक्ष अजय कुमार बहोत ने विक्रम चटवाल एवम राजकुमार का पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया गया। समाज के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तीन सौ साट खाप के चौधरी नौराज सिंह मास्टर धन सिंह सुखबीर सिंह ,बावली चौधरी नैन सिंह चौधरी जगदीश सतीश चौधरी बरनावा चौधरी नाथू सिंह उपेंद्र गहलोत रवि चटवाल राकेश कारण वाशु चटवाल सचिन, मोनू, डायरेक्टर ओमपाल सिंह जिला महासचिव रामेहर सिंह तेजपाल सिंह चंदनहेड़ी,एवम अनेक थांबो व खापों के चौधरी उपस्थित रहे।


