चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह का हुआ भव्य विदाई समारोह
बुधवार को रामराज चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह का हुआ भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ।रामराज चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह का मेरठ जिले का समय पूरा होने पर ट्रांसफर हापुड़ जिले में हो गया।

बहसूमा। बुधवार को रामराज चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह का हुआ भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ।रामराज चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह का मेरठ जिले का समय पूरा होने पर ट्रांसफर हापुड़ जिले में हो गया। चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह को क्षेत्रवासियों वह पुलिसकर्मी ने भावभीनी विदाई दी। बता दे की शीशपाल सिंह ने रामराज चौकी इंचार्ज का चार्ज कुछ माह पहले ही संभाला था। जिनका मेरठ जिले का समय पूरा होने पर हापुड़ ज़िले में ट्रांसफर हो गया। वही शीशपाल सिंह ने कहां की मैं जब रामराज में रहा तो कोशिश यही रही की बेगुनाह को सताया ना जाए और जो गुनहगार है उसे सलाखों के पीछे डाला जाए रामराज की जनता से भी मुझे जो सहयोग की जरूरत थी वह सहयोग मुझे मिला। वही लोगों ने कहा कि पुलिस वालों को शीशपाल सिंह से सीख लेनी चाहिए की आम जनमानस से पुलिसिया व्यवहार कैसा होना चाहिए इनके व्यवहार की पूरी रामराज व क्षेत्र की जनता कायल थी। विदाई समारोह में व्यापार संघ के अध्यक्ष विपिन मनचंदा, सुदर्शन गोयल, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, डॉक्टर श्रीपाल कोहली, उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह,प्रक्षिक्षु उपनिरीक्षक आकाश मीना, मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, संतोष कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, योगेन्द्र कुमार, विपिन यादव सहित क्षेत्रीय लोग, पत्रकार अर्जुन देशवाल, प्रवेंद्र खगवाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


