Uncategorized
Trending

चैम्बर आफ कामर्स में प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा पदाधिकारियों को किया सम्मानित

चैम्बर आफ कामर्स में प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा वार्डन सेवा पदाधिकारियों को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया जा रहा सम्मान समारोह कार्यक्रम

मेरठ। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर मेरठ के अन्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में नागरिक सुरक्षा वार्डन पदाधिकारियों द्वारा शिवरात्रि, कावड यात्रा, ईद, नौचन्दी मैला आदि अवसरों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में विशेष सहयोग प्रदान किया है। प्रशासन द्वारा वार्डन सेवा पदाधिकारियों के कार्यों को देखते हुये उनको सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह दिनांक 06 सितम्बर 2022 को चैम्बर आॅफ कामर्स, चैम्बर भवन रोडवेज बस स्टैन्ड के सामने, दिल्ली रोड मेरठ पर समय दोपहर 12.00 बजे आयोजित किया जा रहा है।

जिसके मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल, अति विशिष्ठ अतिथि आयुक्त मेरठ मंडल सुरेन्द सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र प्रवीण कुमार तथा विशिष्ठ अतिथि जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा दीपक मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण हांेगे। इस कार्यक्रम में आगामी त्यौहारो में नागरिक सुरक्षा की भूमिका पर वरिष्ठ अधिकारियों का सम्बोधन एवं वर्षभर में किये गये कार्याें के प्रकाश में वार्डन सेवा पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button