मवाना (मेरठ)। पालिका अध्यक्ष मौहम्मद आयोग के अंतर्गत अय्यूब द्वारा, पालिका द्वारा छोडे गये 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत 21 मौ0 कल्याणसिंह में अटौरा रोड पुलिया से राजो वाला बाग वाली पुलिया तक आर0सी0सी0 स्लैब द्वारा नाले को कवर्ड करने के कार्य को स्वयं फावडा चलाकर प्रारम्भ कराया। साथ ही सम्बन्धित ठेकेदार को उक्त कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्य के निर्माण से वहां के स्थानीय लोग बहुत खुश प्रतीत दिखे। कुछ लोगो द्वारा उक्त कार्य को देखकर पालिका अध्यक्ष मौहम्मद अय्यूब का दिल से शुक्रअदा किया व स्थनीय लोगो द्वारा मिठाई बाटकर खुशी का इजहार करके पालिका अध्यक्ष मौहम्मद अय्यूब की तारीफ की। मौके पर अध्यक्ष मौहम्मद अय्यूब सहित पालिका के सभासद श्री इकरामुद्दीन वर्क सूपरवाईजर मौ0 साजिद व श्री जुम्मा अन्सारी, श्री इरफान अंसारी, श्री हाजी सत्तार, श्री हाफिज इकराम, श्री असलम अंसारी श्री नफीस, सम्बन्धित ठेकेदार श्री सोनू एवं स्थानीय लोग आदि उपस्थित थें।


