
शामली। यातायात पुलिस द्वारा सोमवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में 191 वाहनों के चालान काटे। पुलिस की इस कार्रवाई से हडकंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को भी पुलिस ने अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट के 61, तीन सवारी के 82, सीट बैल्ट के 5, नो पार्किंग के 12, यातायात नियमों के उल्लंघन के 11, बिना डीएल के 3, मोबाइल प्रयोग के 3, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 6, बिना बीमा के 4, रांग साइड के 4 सहित कुल 191 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी।



