uttar pradesh

चेंजिंग रूम में CCTV, 300 महिलाओं के Video…3 राज्यों में खोजा जा रहा आरोपी महंत

छोटा हरिद्वार घाट के आरोपी महंत को 3 राज्यों में खोजा जा रहा है। उसे पकड़ने के लिए 2 पुलिस टीमें बनाई गईं हैं। उसकी तलाश में गाजियाबाद समेत दिल्ली, हरिद्वार, बागपत, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज में पुलिस छापेमारी कर रही है।

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने यहां महिलाओं के एक शौचालय में कथित तौर पर कैमरा लगाने के आरोप में मंदिर के पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छोटा हरिद्वार घाट के आरोपी महंत को 3 राज्यों में खोजा जा रहा है। उसे पकड़ने के लिए 2 पुलिस टीमें बनाई गईं हैं। उसकी तलाश में गाजियाबाद समेत दिल्ली, हरिद्वार, बागपत, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को सीसीटीवी के डीवीआर से करीब 300 फुटेज बरामद हुए हैं, जिनमें चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती महिलाओं के फुटेज हैं। आरोपी महंत इनको अपने मोबाइल में लाइव देखता था।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा कि महिला ने देखा कि ऊपर लगा सीसीटीवी कैमरा उस कमरे पर केंद्रित था जहां महिलाएं कपड़े बदलती हैं। यादव ने कहा, सीसीटीवी महंत के मोबाइल फोन से जुड़ा था, जिस पर वह महिलाओं को देखता था। उन्होंने बताया कि महिला ने तुरंत महंत गोस्वामी से संपर्क किया और सीसीटीवी कैमरे के बारे में पूछा जिस पर नाराज हो गया और उसने महिला के साथ अभद्रता की। यादव ने कहा कि पुजारी ने महिला को कैमरे के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

डीसीपी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मुरादनगर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मंदिर पहुंची तो वह वहां नहीं था। पुलिस ने महंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला पर आपराधिक हमला), 354 सी (निजी कार्य में लगी महिलाओं को देखना या उनकी छवि लेना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी महंत द्वारा घाट पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। पुलिस ने उस चेंजिंग रूम को भो ढहा दिया है जिसमें सीसीटीवी लगा हुआ था। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी महंत की गंगनहर के किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी 10-11 अवैध दुकानों को ध्वस्त किया है।

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में बहने वाली गंगनहर का घाट ‘छोटा हरिद्वार’ के नाम से मशहूर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। घाट के किनारे चेंजिंग रूम बने हैं, जिनमें महिलाएं स्नान के बाद कपड़े बदलती हैं। इसी चेंजिंग रूम में घाट का महंत मुकेश गिरी गंदी नजर रखता था। महंत ने चेंजिग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा था। इस कैमरे की लाइव फुटेज वो अपने मोबाइल पर देखा करता था। स्नान के बाद कपड़े बदलती महिलाओं के फुटेज मोबाइल में कैद मिले हैं जो इसका प्रमाण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button