देश

चुनाव से पहले JMM को लगा झटका, CM हेमंत सोरेन के चुनाव प्रस्तावक मंडल मुर्मू BJP में शामिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहैत विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहैत विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। वर्ष 1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिदो-कान्हू के वंशज मुर्मू रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में देवघर में पार्टी में शामिल हुए।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘सिदो-कान्हू के वंशज एवं हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा परिवार के सदस्य बन गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड की मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण आदिवासी समाज की संस्कृति खतरे में है, इसलिए समाज का हर वर्ग आज भाजपा से जुड़ रहा है।’’

भाजपा ने बरहैत में सोरेन के खिलाफ गमलियल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है। साहिबगंज जिले के बरहैत (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन मालटो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button