टॉप न्यूज़
Trending

चित्रकूट में बेटी की बॉयफ्रेंड के साथ रील देखी तो पिता ने मारी गोली, बचाने आई मां की भी मौत

चित्रकूट। चित्रकूट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी और बेटी की हत्या कर दी।

डबल मर्डर की वजह इंस्टाग्राम पर बनी रील थी। पिता ने बॉयफ्रेंड के साथ बेटी की रील देख ली थी। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने बेटी पर गोली चलाई। बीच-बचाव करने आई पत्नी को गोली लग गई। इसके बाद उसने दूसरी गोली बेटी को मारी और फरार हो गया। घटना बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव की है।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गए। लोग लड़की को इलाज के लिए अस्पातल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि मां पहले ही दम तोड़ चुकी थी।

बताया जा रहा है कि सेमरदहा गांव के नंद किशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल मराचंद्रा गांव में रहती थी। उसी दौरान वहीं के पंकज यादव नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। होली पर खुशी त्रिपाठी अपने घर आई हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि इसी दौरान पिता ने इंस्टाग्राम की रील में अपनी बेटी खुशी को एक लड़के के साथ देख लिया था। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि परिवारिक कलह के चलते नंद किशोर त्रिपाठी ने अपनी पत्नी और अपनी बेटी को गोली मार दी है। दोनों की मौत हो गई है।

इस मामले में चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पिता को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने की जो बात कही जा रही है, उसकी जांच की जा रही है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button