राज्य

चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बुढ़ाना(काशिफ जमाल)। शुक्रवार के दिन डीएवी डिग्री कॉलेज बुढाना में चित्रकला विभाग में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने लघु चित्र कैनवास पेंटिंग, दृश्य चित्रण, कंपोजिशन स्टिल लाइफ एवं व्यक्ति चित्र आदि प्रदर्शित किए। डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ साथ ही यहां पर सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा चित्रकला जगत में भविष्य और करियर बनाने के क्षेत्र में जागरूक किया। इस चित्रकला प्रदर्शनी की संयोजिका डॉक्टर मेधा फातिमा ने बच्चों को कला क्या है के विषय में व्याख्यान दिया। इस मौके पर डॉक्टर निति नवीन, श्रीमती रीना रानी, श्रीमती महजबी, डॉक्टर अनिरुद्ध, डॉक्टर शिवानी और छात्र नाजिश, अंतिम भाटी, वर्षा उज्जवल, साहिबा, गौरव, अंजुम और सारिक इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button