चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में अमृत सरोवर पर पौधारोपण कर जल संचय व पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाडे का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उ.प्र. होमगार्ड द्वारा कस्बा चरथावल के ग्राम रोनी हरजीपुर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाडे का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उ.प्र. होमगार्ड द्वारा कस्बा चरथावल के ग्राम रोनी हरजीपुर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहीद मंगल पांडे अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया और वृक्षों को मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी बताया । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनता से रूबरू होते हुए जल संचय पर जोर देते हुए कहा कि हमे अपने पालतु जानवर भैस, गाय, बकरी व कुत्तों आदि को नहलाने में जितना पनी बर्बाद करते है वो रोक जाना चाहिए, हमे अपने वाहनों को धोने में अधिक पानी व्यर्थ नहीं करना चाहिएउन्होंने जनता को संकल्प दिलाया कि हम सब अपने व अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए । इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद फौजी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष गर्ग, जिला पंचायत सदस्य डॉ विपिन त्यागी, बी डी ओ सतीश सैनी, एडीओ पंचायत ओम कुमार , अजय सागर, मनुराज, दीपांकर, राजकुमार सिद्धार्थ आदि सैकड़ों ग्रामवासी व होमगार्ड्स उपस्थित रहे।


