crimeटॉप न्यूज़राज्य
Trending

घर से बाहर बुलाकर महिला की गला रेतकर की हत्या

बिहार में भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि मुसहरी टोला निवासी कैलाश साह की पत्नी जूली कुमारी (26) के मोबाइल फोन पर रविवार की देर रात को किसी व्यक्ति ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी।
सूत्रों ने बताया कि अपराधियों ने जूली कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी और बगल के कुप्पा घाट के समीप शव को फेंक दिया। इधर स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह जूली कुमारी के शव को देखकर पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button