देश
Trending

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बस ने टोल प्लाजा पर गार्ड को मारी टक्कर, मौत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी लुहारर्ली टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

तेज रफ्तार से आती हुई अनियंत्रित बस डिवाइडर फांद कर दूसरी लेन में पहुंच गई, जहां पर गार्ड को टक्कर मारी और फिर दूसरे डिवाइडर पर चढ़ गई। ये पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये घटना दादरी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 1 मार्च की रात को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत 1 मिनी बस लुहारली टोल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुये दूसरी लाइन में जा पहुंची, जिसमें टोल के सुरक्षा कर्मी छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे अस्पताल ले जाया गया।

मिनी बस ड्राइवर को भी घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान सुरक्षा कर्मी छोटे लाल की मौत हो गयी।

शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गयी। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत है। ड्राइवर को हिरासत में लेते हुये बस को कब्जे में ले लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button