Uncategorized
Trending

ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचने के लिये किया सचेत

भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा माह नंवबर 2022 में राष्ट्रव्यापी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है।

बागपत। भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा माह नंवबर 2022 में राष्ट्रव्यापी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम सरूरपुर में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्देशित जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें श्री राजेश पंत एलडीडीएम बागपत द्वारा राष्ट्रीय व्यापी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि कोई भी खाता धारक अपने बैंक खाते से संबंधित पासवर्ड, ओ टी पी एवं खाते से संबंधित किसी भी प्रकार जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को न दे इससे धोखाधड़ी भी हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति की बैंक से संबंधित किसी शिकायत का समाधान 30 दिनों के अंदर नही हो पाये तो वह व्यक्ति भारतीय रिज़र्व बैंक के बैंकिंग लोकपाल के पास अपनी शिकायत कर सकते है। इसी क्रम में श्री शौमीर पुरी डी डी एम नाबार्ड, श्री
शशि यादव निदेशक आर सेटी बागपत तथा बॉबी शर्मा द्वारा विभिन प्रकार के ऑनलाइन तथा ऑफलाइन धोखाधड़ी के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए यह बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर आप अपने एटीएम के पीछे लिखे टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते है तथा अविश्वसनीय मुनाफे जैसे प्रलोभनों से बचाव, एटीएम कार्ड के लाभ, पासवर्ड ,ओटीपी,सीवीवी, यूपीआई पिन आदि किसी को न बताए,बैंक खाते में नोमिनी जरूर करे तथा अन्य जानकारी के बारे में बताया गया इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button