Uncategorized
ग्रह कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव मे ग्रह कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया

बालैनी। बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव मे ग्रह कलह के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता है। गुरुवार की दोपहर वह भट्टे पर काम कर अपने घर आया तो घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने कमरे मे जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो ने अंदर जाकर देखा तो उन्हे घटना का पता चला और उनमे कोहराम मच गया। परिजनो ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि परिजनो ने उन्हे कोई सूचना नही दी बाद मे जानकारी मिलने पर वह वहां पहुँची लेकिन उन्होने कोई कार्यवाही करने से मना कर दिया


