गौरव देशवाल बने हस्तिनापुर विधानसभा प्रभारी, क्षेत्रवासियों ने गौरव देशवाल को फोन पर दी बधाई
हस्तिनापुर विधानसभा के गांव मोड कला में राष्ट्रीय लोक दल की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव मौडकला निवासी गौरव देशवाल को राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान जिला प्रभारी संजय पनवाड़ी ने गौरव देशवाल को हस्तिनापुर विधानसभा प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।
बहसूमा। हस्तिनापुर विधानसभा के गांव मोड कला में राष्ट्रीय लोक दल की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गांव मौडकला निवासी गौरव देशवाल को राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान जिला प्रभारी संजय पनवाड़ी ने गौरव देशवाल को हस्तिनापुर विधानसभा प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर संजय पनवाड़ी ने कहा कि गौरव देशवाल को हस्तिनापुर विधानसभा प्रभारी बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा। वही गौरव देशवाल ने कहा कि जिला प्रभारी संजय पनवाड़ी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सोंपी है इसका पालन ईमानदारी और लगन से किया जाएगा और संगठन का विस्तार किया जाएगा।वही क्षेत्रवासियों ने गौरव देशवाल को फोन पर बधाई दी।और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।इस अवसर पर संजय पनवाड़ी जिला प्रभारी सदस्यता अभियान राष्ट्रीय लोकदल, महिला जिला अध्यक्ष आरती मलिक ,जिला पंचायत सदस्य अजीत लोहिया, दर्पण सिवाच, जयवीर सिंह अहलावत, सचिन चौधरी प्रबंधक, प्रभात देशवाल, पिंटू उर्फ आशीष देशवाल प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुंदर सिंह ,सौराज सिंह आदि सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।


