Uncategorized
Trending

गोहरनी में सजी दिव्यांग चौपाल, सुनी गई समस्याएं

जनपद में दिव्यांगजनों से सीधा संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं को जानकर उनका मौके पर ही निराकरण हो

शामली। जनपद में दिव्यांगजनों से सीधा संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं को जानकर उनका मौके पर ही निराकरण हो, इस उद्देश्य से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शामली अंशुल चौहान ने बुधवार को गांव गोरहनी मे दिव्यांग चौपाल लगाकर दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और मौके पर समुचित समाधान के बारे में विस्तार से समझाया गया ताकि दिव्यांग जनों को विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। जानकारी के अनुसार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने कहा कि जनपद में दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु दिव्यांग हेल्प लाइन की विगत दो वर्ष पूर्व शुरुवात की गई थी जिससे दिव्यांगजन लाभान्वित हो रहे हैं, और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी पन्द्रह सौ से दो हजार दिव्यांगजन दिव्यांग हेल्प लाइन से जुड़े हैं, जो प्रतिदिन अपनी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष से जनपद में दिव्यांग चौपाल की अनुठी पहल की शुरूआत गईं ताकि गाँव-गाँव जाकर दिव्यांग जनों से मिलकर उनका हाल जाना जा सके और जो विभागीय योजनाएं हैं, उनका धरातल पर क्रियान्वयन किया जा सके। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य यही है कि जिन दिव्यांग जनों के पास दिव्यांग उपकरण नही है, उनका ऑफलाइन आवेदन कराया जा सके, उन्हें विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जा सके, ताकि दिव्यांग जनों की समस्याओं का ज्यादा से ज्यादा समाधान हो सकें। उन्होंने कहा कि ग्राम गोरहनी में आयोजित चौपाल में दिव्यांग मॉनिटर रोहित व ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सहित बहुत से दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button