delhi

गोविंदपुरी में अवैध झुग्गियों पर आज भी चल रहा बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात; आतिशी ने कहा- क्या BJP चाहती है कि गरीब दिल्ली से भाग जाएं?

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में स्थित भूमिहीन कैंप में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने बुधवार को सुबह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी में स्थित भूमिहीन कैंप में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच अधिकारियों ने बुधवार को सुबह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।

एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदपुरी में सरकारी जमीन पर बनी 300 से अधिक झुग्गियों को गिराया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शांतिपूर्ण तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’

वहीं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप (AAP) नेता आतिशी ने भूमिहीन कैंप इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ DDA की कार्रवाई पर कहा, “3 दिन पहले रेखा गुप्ता ने कहा था कि किसी भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन आज पूरे भूमिहीन कैंप को खाली कर दिया गया है… क्या भाजपा चाहती है कि गरीब दिल्ली से भाग जाएं? क्या भाजपा चाहती है कि इन झुग्गियों में रहने वाले यूपी बिहार के लोग जो काम की तलाश में दिल्ली आते हैं, वो यूपी बिहार वापस चले जाएं? भूमिहीन कैंप के निवासी यहां 20-40 साल से रह रहे हैं। चुनाव के समय कहते हैं कि जहां झुग्गी वहां मकान देंगे और चुनाव जीतने के बाद बुलडोजर चलाते हैं…”

ध्वस्तीकरण स्थल पर बुलडोजर घरों को जमींदोज करते देखे गए।

यह कार्रवाई दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा झुग्गी-झोपड़ी कैंप में घरों पर बेदखली नोटिस चिपकाए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें ‘‘अतिक्रमण करने वालों को’’ तीन दिन के भीतर जगह खाली करने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई थी।

कैंप में रहने वाले अधिकतर निवासी प्रवासी श्रमिक हैं। कैंप में पिछले साल से अब तक तीन बार ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस साल मई और जून में तथा जुलाई 2023 में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button