देश
Trending

गोरखपुर-बस्ती मंडल को मिलेगा पहला सिंथेटिक ट्रैक

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास करने वाले हैं। यह गोरखपुर के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है। इसका निर्माण गोरखनाथ मंदिर के पास भाटी विहार कालोनी में होगा। जीडीए द्वारा दो एकड़ जमीन पर निर्माण कराया जायेगा। मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण से गोरखपुर सहित आसपास के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों की सुविधाएं मिलेंगी।

यहां होने वाले निर्माण से गोरखपुर-बस्ती मंडल को पहला सिंथेटिक ट्रैक मिलेगा। यहां क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नेट पर अभ्यास का अवसर भी उपलब्ध होंगे।

23 जुलाई को शिलान्यास करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से बनाए जाने वाले इस मिनी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को करेंगे। गोरखनाथ मंदिर के निकट भाटी विहार कालोनी में बनने वाले इस कांप्लेक्स के शिलान्यास की तैयारी शुरू है। मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को संबोधित करने की उम्मीद भी जताई जा रही है। हालांकि अभी इसका कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कांप्लेक्स के निर्माण पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button