देश
गुजरात में राधनपुर हाइवे पर ट्रक से जीप टकराई, 6 लोगों की मौत

अहमदाबाद। पाटण जिले के पाटण-राधनपुर हाइवे के समीप वाराही के पास ट्रक से जीप के टकराने से जीप सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि जीप का टायर पंचर होने पर वह असंतुलित होकर ट्रक के पीछे जा टकराई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना में जीप के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद एम्बुलेंस और पुलिस के वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को राधनपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी में सभी मृतक राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। सभी काम के सिलसिले में किसी जगह जा रहे थे।




