Uncategorized
Trending
गीजर बन सकता है जान जाने की वजह, बाथरूम में जरूर रखें इन 5 बातोें का ध्यान
सर्दियों में गीजर से नहाना जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में घर में गीजर लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
कांधला में नहाते समय दम घुटने से एक युवती की मौत हो गयी है। कांधला नगर के मोहल्ला शेखजादगान अनाज मंडी निवासी संजय गोयल के घर में ये हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुई इशिका शामली 17 साल की थी।
परिवार वालों का कहना है कि इशिका को कुछ दिनों से बुखार था। रविवार की सुबह वो नहाने गई, काफी देर तक नहीं लौटी तो मां ने आवाज लगाई। इशिका ने कोई जवाब नहीं दिया। तब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। इशिका अचेत अवस्था में मिली।
परिवार वाले इशिका को लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने इशिका को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक इशिका की मौत गीजर की गैस लीक होने से हुई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब यूपी में गीजर की गैस लीक होने मौत का मामला सामने आया हो।
इससे पहले फरीदाबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। सर्दियों में अक्सर लोग बाथरूम में गीजर ऑन करके नहाते हैं, और इस तरह की घटना सामने आने पर इसके उपायों के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है। आईये पांच प्वाइंट में समझते हैं कि गीजर लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
गैस गीजर को बहुत कम स्पेस या फिर पूरी तरह से बंद जगह पर लगवाने से हादसा होने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाती है। अगर आप बंद जगह लगवाते हैं तो आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एग्जॉस्ट फैन या फिर वेंटीलेशन जरूर होना चाहिए। इससे गैस गीजर से किसी भी तरह का लीकेज होने से जगह होने पर गैस बाहर की स्पेस में निकल जाता है।

गैस गीजर की जांच समय-समय करवाना जरूरी है, इससे अचानक होने वाले हादसे का खतरा कम होता है।

नहाने से पहले गीजर का स्विच जरूर करें ऑफ बाथरूम में नहाने से पहले गीजर का स्विच जरूर ऑफ करें। इससे नहाते वक्त कोई भी दुर्घटना होने की आशंका कम होती है।
आपको गैस गीजर को पूरे दिन नहीं चलाना चाहिए। इससे भी कई तरह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं। आपको गैस गीजर चलाने के बीच-बीच में गैप को भी मेंटेन रखना चाहिए।
सेफ साइड के लिए पानी गर्म होने के बाद कुछ समय के लिए गीजर का स्विच ऑफ रहने दें। फिर नहाएं। इससे गैस के रिसाल से होने वाली परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

