uttar pradesh

गाजीपुर में गंगा स्नान बना हादसा, 3 लड़कियां गंगा में डूबीं…तलाश जारी!

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कार्तिक महीने में गंगा स्नान की परंपरा के तहत नहाने गई तीन लड़कियां गंगा में डूब गईं। फिलहाल तीनों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

घटना करंडा थाना क्षेत्र के अमवा गंगा घाट की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गंगा में स्नान के दौरान एक के बाद एक तीन लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। हालांकि, उनके साथ स्नान कर रही कई अन्य लड़कियों को स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए बचा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घाट पर जुट गई, वहीं पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और लापता लड़कियों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और तीनों लापता लड़कियों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button