uttar pradesh

गाजियाबाद में आग का कहर, मां और दो बेटियों की जल कर मौत

शहर के टीला मोड़ इलाके में रविवार को एक मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में परिवार के सात सदस्य झुलस गए। इसमें मां और दो बेटियों की मौत हो गई है।

शहर के टीला मोड़ इलाके में रविवार को एक मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में परिवार के सात सदस्य झुलस गए। इसमें मां और दो बेटियों की मौत हो गई है। चार का इलाज दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल (GTB) में चल रहा है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये मकान टीला मोड़ थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में अंडर कंस्ट्रक्शन था। रसोई में खाना बनाते वक्त ये हादसा हुआ। दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में नाथूराम ( 55 वर्ष), मुकेश (40 वर्ष), बागमती (35 वर्ष), सोनू (35 वर्ष), हिमानी (18 वर्ष), अंकित (17 वर्ष) और प्रियंका (16 वर्ष) को भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि यहां पर महिला और दो बेटियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मां बागमती और उनकी दो बेटियों प्रियंका व हिमानी के रूप में हुई है। घर के बाहर गेट पर कुछ वेल्डिंग कार्य चल रहा था। हो सकता है कि वेल्डिंग की चिंगारी रसोई गैस सिलेंडर तक जा पहुंची हों। या फिर आग की कोई और वजह भी हो सकती है। इधर, आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button