
भोपा : तीन दिनों से लापता युवक की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन जौली गंग नहर पटरी पर बरामद हुआ है।गाज़ियाबाद पुलिस भोपा पुलिस के सहयोग से जांच में जुट गयी है।
गाज़ियाबाद जनपद के लोनी निवासी 27 वर्षीय सैफ अली पुत्र निज़ामुद्दीन बीते 22 जुलाई को गाज़ियाबाद स्थित सन्तोष हॉस्पिटल में भर्ती अपने ताऊ की तीमारदारी के लिये गया था। किन्तु वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिन्ता हुई। सैफ के मोबाइल भी बन्द मिला।परिजनों ने गाज़ियाबाद के स्यानी गेट थाने पर सैफ की गुमशुदगी दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने सैफ के मोबाइल को ट्रेस किया तो वह गाज़ियाबाद स्थित नये बस अड्डे पर मोबाइल की आखरी लोकेशन मिली जहां से सैफ का मोबाइल बन्द हो गया था।स्यानी गेट थाना पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया।सोमवार को मोबाइल ओन होने पर मोबाइल की लोकेशन भोपा क्षेत्र में मिली। तुरन्त स्यानी गेट थाना पुलिस भोपा की ओर दौड़ी। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस जौली चौकी पर पहुँची जहां स्यानिगेट थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अवनीश कुमार ने सैफ की बाइक को जौली चौकी के पास गंग नहर पटरी पर खड़े पाया बाइक के पास से ही सेफ का मोबाइल भी बरामद हुआ।पुलिस द्वारा गुमशुदा सैफ के परिजनों को सूचना दी गयी। सैफ के फुफेरे भाई इमरान ने बाइक की शिनाख्त की इमरान ने बताया कि सैफ की स्पलेंडर बाइक के टूल बॉक्स से मोबाइल बरामद हुआ जबकि बाइक की चाबी कपड़े में लिपटी हुई स्पीड मीटर के पास मिली है। पुलिस जाँच में जुट गयी है।



