राज्य
Trending

गागलहेड़ी प्रधान कार्यालय पर चला बाबा का बुलडोजर

एसडीएम सदर, बीडियो, थाना प्रभारी सूबे सिंह व लेखपाल भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर कब्जाई जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए पहुंचे

गागलहेड़ी। राजस्व विभाग ने तालाब की ढाई बीघा कब्जी जमीन पर आज बुलडोजर चलाया। आधा बीघा स्थाई जमीन को खाली कराया गया। कुछ को नोटिस जारी करने की बात कही। एसडीएम सदर भारी पुलिस के साथ बुलडोजर लेकर पहंुचे। वहीं बुलडोजर ने गागलहेड़ी प्रधान कार्यालय को भी नहीं बख्शा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी कस्बे के देहरादून रोड़ पर तालाब की ढाई बीघा भूमि पर अवैध कब्जे काफी समय से थे। जिन्हें लगातार खाली कराने के नोटिस जारी किए गए थे। गुरुवार दोपहर बाद एसडीएम सदर, बीडियो, थाना प्रभारी सूबे सिंह व लेखपाल भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर कब्जाई जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए पहुंचे। बुलडोजर देखकर कुछ युवकों व राजस्व टीम के बीच बहस बाजी भी देखने को मिली। लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। एसडीएम ने आधा बीघा पर हुए कब्जे पर बुलडोजर चलाकर खाली करवाया गया। वहीं बाकी की जमीन पर 67 के नोटिस जारी कर जल्द ही खाली कराने की चेतावनी भी दी गई। बुलडोजर चलने के बाद भू-माफियाआंे मंे हड़कम्प मच गया। वहीं टीम में एसडीएम सदर, बीडियो, लेखपाल बाबूराम, लेखपाल पंकज कौशिक, प्रीतम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button