
जानसठ।शनिवार की सुबह गांव अहरोडा में 200 रुपए के पेड के लिए अपने परिवार के चचेरे भाई व भतीजे की अपनी लाइंसेसी बंदूक से गाेली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीकांड में तीन लोग ओर भी घायल हुए है। आरोपित गांव के चौकीदार व उसके पुत्र उसकी पत्नी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना पर एसपी देहात व सीओ मीरापुर व रामराज की पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपितों के पास से लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई। घायलों को पहले सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गांव अहरोडा का चौकीदार जग्नेश पुत्र हरिसिंह अपने गांव के बाहर खेतों पर ही मकान बनाकर रहता था। उसके खेत के पास ही उसके चचेरे भाई शिवशंकर के खेत है। दोनों में अक्सर डोल को लेकर विवाद रहता था। शनिवार की सुबह शिवशंकर ने उसी डोल पर खडा एक सूखा पेड मात्र दो सौ रुपए में बेचकर कटवा दिया। जिसकों लेकर चौकीदार जग्नेश व शिवशंकर में विवाद हो गया। बाद में शिवशंकर के भतीजे व उसके पुत्र भी मौके पर आ गए और दोनों पक्ष में जमकर मारपीट शुरू हो गई। बाद में जग्नेश ने पुत्र सोनू ने अपने पिता की एक नली लाइसेंसी बदूक उठाकर अपनी छत पर चढ गया। उसने उपर से ही शिव शंकर व नकुल पुत्र दिनेश शर्मा पर गोली चला दी। उपर से गोली दोनों के सर में बैठ गई जिससे दोनों की खोपडी उड गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं सोनू ने नकुल के भाई भारत पर भी गोली चला दी उसके पैर में भी गोली लग गई। जबकि शिवशंकर का पुत्र निशांत भी गोली के छररे लगने से घायल हो गया। पास में ही गांव बसायच की एक महिला जवत्री पत्नी चिन्ता राम गेंहू काट रही थी। उसे भी गोली के कई छररे जा लगे जिसके चलते वह भी गंभीर घायल हो गई। बाद में चौकीदार जग्नेश ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस के होश उड गए। उसी समय एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर बीआर वर्मा बैठक कर रहे थे। सूचना मिलते ही सभी घटना स्थल की ओर दौड लिए। इतने में मीरापुर व रामराज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भिजवाया साथ ही सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से ही चौकीदार जग्नेश उसके पुत्र सोनू व उसकी पत्नी कविता गिरफ्तार कर लिया गया है हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एसपी देहात ने बताया कि चाचा भतीजे की हत्या में पिता पुत्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



