मुजफ्फरनगर

गांधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी पर रोजाना सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक ध्यान योग प्रशिक्षण

गाँधी कॉलोनी गाँधी वाटिका के सामने मेन रोड मैजिक डांस एकेडमी पर ध्यान योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुज़फ्फर नगर (राकेश अरोरा)। प्राप्त समाचार के अनुसार गाँधी कॉलोनी गाँधी वाटिका के सामने मेन रोड मैजिक डांस एकेडमी पर ध्यान योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह जानकारी ध्यान योग गुरु जी श्री निरंजन सिंह ने दी है मैजिक डांस एकेडमी संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ( प्रशिक्षित शायमक डाबर इंटरनेशनल डांस केंद्र मुंबई ) के विशेष प्रयासों से ध्यान योग शिविर चल रहा है। गाँधी कॉलोनी मैजिक डांस एकेडमी पर रोजाना सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक ध्यान योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ध्यान योग गुरुजी श्री निरंजन सिंह ने बताया ध्यान योग के द्वारा शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। गुरूजी निरंजन सिंह जी ने अपने शरीर के ऊपर ध्यान योग से कई बीमारियों को भी ख़त्म कर चुके हैं। ध्यान योग से एक ओर मन की चंचलता दूर होती है वहीं मन एकाग्र भी होता है ध्यान योग से शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक विकास होता है। श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारियों पदाधिकारी सदस्यों ने भी सफलता की शुभकामनाएं दी है। अरोरा अंडर गारमेंट मेकअप कॉस्मेटिक भगत सिंह रोड मीना बाजार छत्ता मार्किट मुज़फ्फरनगर के संचालक राकेश अरोरा, मुनीश अरोरा व समस्त स्टाफ ने भी ध्यान योग शिविर की सफलता के लिए शुभकामनायें दी है (निरंजन सिंह 9358911552) ( राकेश अरोरा 7599023246) (डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा 8439798552 7906128372 )।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button