Uncategorized

गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाना पुण्य का कार्य : बबीता खान

इस भीषण गर्मी में राहगीरी को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। सभी लोगों को इस पुण्य कार्य में आगे आकर अपनी आहुति देनी चाहिए। जगह-जगह पानी की प्याऊ लगानी चाहिए

बागपत। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और इस भीषण गर्मी में राहगीरी को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। सभी लोगों को इस पुण्य कार्य में आगे आकर अपनी आहुति देनी चाहिए। जगह-जगह पानी की प्याऊ लगानी चाहिए।

प्रमुख समाज सेविका बबीता खान ने कहा कि गर्मी में पानी अमृत के सामान है। यदि भीषण गर्मी में राह चलते किसी व्यक्ति की पानी पीने से आत्मा खुश हो जाए तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता। इसलिए सभी लोगों को गर्मी में जगह-जगह प्याऊ लगाकर पानी पिलाना चाहिए। कहा कि यही वह कार्य है, जिनके द्वारा परमेश्वर के द्वार तक पहुंचा जा सकता है। कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करने से दिल को काफी सुकून मिलता है। सभी लोगों को आपस में मिलजुलकर इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button