Uncategorized

गर्मी के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के चलते विभाग के बड़े अधिकारी गंभीर

जनपद में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर विभाग के उच्च अधिकारी गंभीर। पावर कार्पोरेशन की प्रबंध निदेशक ने भीषण गर्मी के चलते विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

बडौत। जनपद में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर विभाग के उच्च अधिकारी गंभीर। पावर कार्पोरेशन की प्रबंध निदेशक ने भीषण गर्मी के चलते विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश। अब जनपद में 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम। जारी किया मोबाइल नंबर।

जनपद में भीषण गर्मी और ऊपर से बिजली गायब या कम वोल्टेज की शिकायत। बार बार के सिट डाउन से भी जनता को जानकारी देने के लिए बडौत व बागपत में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। बागपत में कंट्रोल रूम नंबर 9193330171 व नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता नितिन कुमार जायसवाल को बनाया गया है, जिनका नंबर 9193330556 भी जारी किया गया है।

बडौत के लिए भी अलग से कंट्रोल रूम नं 9193330584 व नोडल अधिकारी अतुल कुमार 9193330571 जारी किया गया है। इससे पूर्व देर रात में वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया तथा मौके पर कार्यरत कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान विद्युत वितरण बागपत के अधीक्षण अभियंता केपी खान ने बागपत टाउन व देहात के उपकेंद्रों का निरीक्षण किया तथा सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button