Uncategorized
Trending

गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल किया जाए- भगत सिंह वर्मा

मुजफ्फरनगर। ग्राम सीकरी में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है जबकि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण अन्नदाता किसान लगातार कर्जबंध और गरीब होता जा रहा है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं दिला रही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक गन्ना उत्पादक राज्य है। भाजपा की योगी सरकार गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल तो दूर गन्ने का लागत मूल्य ₹525 कुंतल भी नहीं दिला पा रही है। जिसके कारण गन्ना किसानों पर सबसे अधिक कर्ज हो गया है। भगत सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही योगी सरकार ने गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल नहीं किया चीनी मिलों से गन्ना भुगतान और ब्याज तत्काल नहीं दिलाया मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर मजदूर उपलब्ध नहीं कराए गए नीलगाय और आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नहीं बचाया गया तो भारतीय किसान यूनियन वर्मा और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा परदेस में बड़ा आंदोलन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़े राज्य हैं। जिसका उन्नति विकास शिक्षा और चिकित्सा की दृष्टि से विभाजन जरूरी है। उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिम प्रदेश बनने पर यह शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी युवाओं को रोजगार होगा। भारतीय किसान यूनियन वर्मा मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की उपेक्षा कर रही है जिसे भारतीय किसान यूनियन वर्मा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल कराने तक वाक्यों वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद शमशाद ने कहा कि किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए हम भारतीय किसान यूनियन वर्मा के साथ हैं। बैठक का संचालन करते हुए शहीद अहमद ने कहा कि आज सभी किसानों को एकजुट होकर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। बैठक में डॉ राहुल कुमार मोहम्मद शोएब मोहम्मद कुमेश दिलशाद लंबरदार जरीफ प्रधान अहमद मियां मोहम्मद जावेद इशरत अली मोहम्मद उवेश साजिद वाजिद सुमित वर्मा मुन्ना कुरैशी अपने आप मोहम्मद साहिर राज सिंह सहरावत मोहम्मद कयास आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button