Uncategorized

खोली के महाराज, बनाऊ मैंने बाबा जी : महंत मंजित

11 दिवसीय अग्नि तपस्या विशाल भंडारे के साथ समापन, सेवादारों की अर्जी कबूल

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)।‌ जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित गांव गडीना में चमत्कारी बाबा मोहनराम धाम पर 11 दिवसीय अग्नि तपस्या का समापन विशाल भंडारे के साथ सकुशल संपन्न हुआ। महंत मंजित सिंह ने बाबा मोहनराम की गद्दी लगाकर सभी भक्तों की अर्जी लगाई । इस मौके पर भंडारे में बने व्यंजन का आनंद उठाकर व्रत खोला। तपती भीषण गर्मी के बीच लग रहे धूने में चल रही तपस्या को देखकर सभी को हैरत में डाल दिया।‌ अग्नि तपस्या समापन के बाद मंदिर में हवन यज्ञ के दौरान हजारों सेवकों ने आहूति एवं भोग लगाकर दरबार में माथा टेका और मनोकामनाएं मांगी। धाम के महंत मंजित सिंह भगतजी पर करीब दो बजे बाबा मोहनराम की मेहर होने पर पुकार निकाली और वचन बद्ध कर्म करने की अरदास लगाई। इस मौके पर मंहत मंजित सिंह भगतजी के प्रिय सेवकों में सुमार दिल्ली बांके बिहारी बाबा मोहनराम धाम गद्दी शिष्य सर्वप्रथम प्रशांत मिश्रा भगत ने गुरू को पगड़ी और माला पहनाकर अभिवादन किया और आशीष बनाए रखने की अरदास लगाई। इसी क्रम में अग्नि तपस्या में खड़ी सेवा करने वाले सेवादारों के साथ सभी ने 51 मीटर की पगड़ी पहनाकर धाम के महंत मंजित सिंह भगतजी को पगड़ी और माला पहनाई। सेवकों ने परिक्रमा कर बाबा मोहनराम सतगुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। गड़ीना बाबा मोहनराम धाम पर चल रही महंत मंजित सिंह भगतजी एवं दिल्ली बांके बिहारी बाबा मोहनराम धाम से जुड़े सेवक प्रशांत मिश्रा भगत की भक्ति के आगे मौसम फेल नजर हो गया। गडीना धाम पर हो कष्टों के निवारण से भक्तों की आस्था चौगुनी वृद्धि हो गई है। महंत मंजित सिंह भगतजी ने बताया कि ज्येष्ठ मास में जो भी सेवक कलियुग अवतार बाबा मोहनराम की कठोर तप कर भक्ति कर लेता है उसका बाबा मोहनराम बेड़ा पार कर देते है। इस दौरान संगीत मंडली से जुड़े गायकों में शामिल अजीत सैनी, चांदवीर, जयवीर ने बाबा मोहनराम के भजन कीर्तन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो उठा। सेवकों ने बाबा के भजन खोली के महाराज बनाऊ मैंने बाबा जी पर खूब आनंद उठाया। इस मौके पर धाम के भंडारी दीपक , महेंद्र सिंह , अजीत सैनी, आशु , अंकित,
पत्रकार मुकेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह, मनोज, निरंकार, प्रिंस चौधरी, आशीष आदि मौजूद रहे।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button