मुजफ्फरनगर

खेल रहा था ढाई साल का मासूम, तभी आई स्कूली वैन और सिर पर चढ़ते चली गई… दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर में एक हृदय विदारक हादसा हुआ है. जहां एक ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की स्कूली वैन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई. दिल को झकझोर देने वाली यह घटना जनपद की बुढाना कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर गांव की है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब रोजाना की तरह ग्रीन पब्लिक स्कूल की एक वैन गांव में बच्चों को लेने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान गली में खेल रहा ढाई साल का केशव अचानक वैन के सामने आ गया. जिसे चालक देख नहीं पाया. जिसके चलते स्कूल वैन का एक पहिया मासूम बच्चे के ऊपर से गुजर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव तो मच गया कोहराम

इस घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां मौके से स्कूल वैन को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पोस्टमार्टम के बाद देर शाम जैसे ही मासूम बच्चे का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया.

इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थाना बुढ़ाना के ग्राम उमरपुर में ग्रीन पब्लिक स्कूल की एक स्कूल वैन गांव में बच्चों को लेने गई थी. वहां पर शुभम का एक बेटा जो ढाई साल का है, वह वैन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button