Uncategorized
Trending

खेल महोत्सव में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को किया सम्मानित

बडौत। नगर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जनता वैदिक कॉलेज में चले बागपत खेल महोत्सव में इंटर कॉलेज के पीटीआई विजय कुमार के कुशल निर्देशन में पहुंचे खिलाड़ियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छात्र-छात्राओं ने मेडल प्राप्त करें।

स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी खिलाड़ियों का स्कूल में पहुंचने पर प्रबंध समिति व शिक्षकों ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया । वही संस्था के पीटीआई विजय कुमार ने बताया कि जनता वैदिक कॉलेज में आयोजित खेल महोत्सव में संस्था से छात्रों ने भाग लिया था जिसमे कक्षा 6 की छात्रा डॉली ने एयर पिस्टल में प्रथम स्थान, जुनेद ने कुश्ती में द्वितीय और अनिकेत ने कुश्ती में तृतीय स्थान, काजल ने डिस्क थ्रो में द्वितीय स्थान , सोनिया ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया । जिन्हें प्रशासन द्वारा मैडल देकर सम्मानित किया गया था। छात्रों के स्कूल में पहुंचने पर प्रबंध समिति और शिक्षको ने फूल मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक छात्र में असीम प्रतिभा होती है ।आवश्यकता केवल उन्हें निखारने की होती है। इन छात्रों ने खेल महोत्सव में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया इसके लिए उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद दिया और उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा,योगेश कुमार, अजय आर्य, साधना देवी व पीटीआई विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button