खेलो इंडिया के यूनिवर्सिटी गेम्स में गुरुग्राम को मिला स्वर्ण पदक
7 दिवसीय द्वितीय खेलो इंडिया के यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन बैंगलुरू स्थित जैन यूनिवर्सिटी में किया गया

गुडग़ांव। 7 दिवसीय द्वितीय खेलो इंडिया के यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन बैंगलुरू स्थित जैन यूनिवर्सिटी में किया गया, जिसमें हरियाणा की एमडीयू यूनिवसिर्टी की खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 6-0 प्वाईंट से शिकस्त दी। कोच कपिल कौशिक ने बताया कि 70 मीटर दूरी के रिकर्व राउण्ड में गुरुग्राम की प्रियंका ठाकरान, अनु ठाकरान ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है। हरियाणा की टीम में फरीदाबाद की 2 खिलाड़ी भी शामिल रही। उन्होंने बताया कि आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव टीपी शर्मा आदि ने खिलाडी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेंगे। उनका कहना है कि आर्चरी एसोसिएशन को उनसे बहुत आशाएं हैं।




