राज्य
Trending

खेड़ली कस्बे में भोजन के बाद सत्तर से अधिक लोग बीमार पड़े

राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली कस्बे के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में नाश्ता एवं भोजन के बाद सत्तर से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली कस्बे के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में नाश्ता एवं भोजन के बाद सत्तर से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजन करने के बाद करीब दस बजे समारोह में शामिल हुए लोगों में से कुछ लोगों की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने उल्टी-दस्त व पेट दर्द शुरू होने शिकायत हुई। जिसके दौरान हालत काबू में नहीं होने पर सभी को कस्बे के राजकीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया।
इनमें एक व्यक्ति बुर्जा अलवर निवासी राजेंद्र प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button