Uncategorized
Trending

खेकड़ा दोघट कोतवाल पर गिरी गाज पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बागपत। जनपद के खेकड़ा थाने से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी के भागने के मामले में एसपी ने कार्रवाई कर दी। जिसमें एसपी ने खेकड़ा इंस्पेक्टर व सिपाही को लाईन हाजिर कर दिया। इसके अलावा जनसुनवाई में लापरवाही पर दोघट थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।
खेकड़ा पुलिस ने बुधवार रात पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में गाजियाबाद के मेवला भट्टी निवासी अरूण को पकड़ा था। जिसे रात में कार्यालय में बैठा दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पकड़े गए आरोपी अरूण ने लघुशंका जाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी उसे शौचालय ले जाने लगा।
तभी आरोपी अरूण दीवार कूदकर भाग गया और पास में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिसके पीछे दौड़ रहे पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और थाने ले आए पूरी घटना आसपास दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। जिस पर एसपी नीरज जादौन ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर डीके त्यागी व सिपाही सुनील कुमार को लाईन हाजिर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button