Uncategorized

खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट ने कराया श्याम बाबा का मासिक संकीर्तन

श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट बड़ौत द्वारा द्वादशी को शिव मूर्ति बड़ौत पर प्रथम श्री श्याम बाबा का मासिक संकीर्तन का आयोजन किया गया

बागपत। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट बड़ौत द्वारा द्वादशी को शिव मूर्ति बड़ौत पर प्रथम श्री श्याम बाबा का मासिक संकीर्तन का आयोजन किया गया।

जिसमे बाबा श्याम के चुलकाना धाम से संकीर्तन में भक्तो को आशीर्वाद देने विजय दास पुजारी पहुँचे। संकीर्तन में शर्मा म्यूजिकल ग्रुप खेकड़ा द्वारा बाबा का बहुत ही प्यारा संगीतमय संकीर्तन की सेवा दी गई। बाबा का श्रृंगार लखदातार श्रृंगार सेवा के माध्यम से बहुत ही प्यारा दरबार सजाया गया। बाबा के संकीर्तन में श्याम दासी अंजली ने बाबा का बहुत ही प्यारा गुणगान किया और अपने भजनों के माध्यम से बाबा के समक्ष अपने भाव प्रकट किए। दिल्ली से राहुल सोलंकी, विक्की ठाकुर , एवम आगरा से जुली अग्रवाल द्वारा बहुत ही अच्छी प्रस्तुति की गई। संस्था के अध्यक्ष गौरव जैन द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रतिमाह संस्था द्वारा निशुल्क श्री श्याम बाबा का संकीर्तन संस्था के माध्यम की किया जायेगा। इस मौके पर संस्था के महामंत्री मिंटू कुमार वर्मा, नेहा जैन, आशीष जैन, सुनील भारद्वाज, अशोक शर्मा, रोहिफ कश्यप, अनुज राजपूत, डा विकास, दीपांशु शर्मा, सागर, अंजली, आरती आदि का भरपूर सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button