राज्य
Trending

क्षेत्र की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मिले पार्षद, सौंपा ज्ञापन

पार्षद ने अपने क्षेत्र की समस्या के समाधान हेतू दो दिन पूर्व फोन के माध्यम से डा. सोमेंद्र तोमर राज्य ऊर्जा मंत्री को भी अवगत कराया था।

सहारनपुर। महानगर के वार्ड 39 के पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने अपने क्षेत्र की भट्टा कॉलोनी, शिवपाल कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, रामू गेट की जर्जर हो चुकी लाईन के स्थान पर एबीसी लाइन डलवाये जाने व जगदीश गार्डन में ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाये जाने हेतु एक ज्ञापन विद्युत महाप्रबंधक को सौंपते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की। उन्होंने बताया कि पूर्व में इन सभी कार्यों के स्टीमेट भी बनवाये गये थे। खण्ड द्वितीय विभाग के अधिकारी बजट ना होने का रोना रोते हैं,जबकि कई बार बिजली के तार टूट-टूटकर गिरते रहते हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो सकता है। खण्ड प्रथम में इंदिरा गांधी कॉलोनी में घरों की छतांे को छुती जा रही विद्युत की हाईवोल्टेज लाईन के उच्चीकरण हेतु पोल लगाए जाने की मांग की गयी। पार्षद ने अपने क्षेत्र की समस्या के समाधान हेतू दो दिन पूर्व फोन के माध्यम से डा. सोमेंद्र तोमर राज्य ऊर्जा मंत्री को भी अवगत कराया था। जिनके द्वारा जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button