uttar pradesh

क्रूरता की हद पार: बोरी खोली तो उड़े होश, महिला की लाश टुकड़ो में मिली – सिर और हाथ पैर गायब

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। जहां गांव किशोरपुरा में एक कुएं से महिला का अधूरा शव मिला है। शव दो बोरियों में था, जिनमें से सिर, हाथ और पैर गायब थे। यह खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई है।

दो बोरियों में मिला महिला का अधूरा शव, सिर-हाथ-पैर गायब
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब किसान विनोद पटेल अपने खेत की देखभाल कर रहे थे। उन्हें खेत में बने कुएं से तेज बदबू आ रही थी, तो उन्होंने देखा कि दो बोरियां तैर रही हैं। उन्होंने तुरंत ही गांव वालों को सूचित किया। पुलिस और लोगों ने मिलकर बोरियों को कुएं से निकाला। जब बोरियों को खोला गया, तो महिला का ऊपरी हिस्सा और कमर से लेकर जांघ तक का भाग मिला, लेकिन सिर, दोनों हाथ और दोनों पैर गायब थे। यह देखकर हर कोई भयभीत हो गया।

पुलिस जांच में जुटी, गांव में दहशत का माहौल
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास की जगहों पर खोजबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीम इस मामले की तहकीकात कर रही है ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके और सच्चाई सामने आ सके। इलाके में इस घटना ने लोगों में डर और सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button