uttar pradesh

क्यों सस्पेंड हुआ अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट? सरकारी सूत्रों ने दी जानकारी

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक खाता शुक्रवार शाम कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया, जिस पर उनकी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। इसी बीच सरकारी सूत्रों का भी जवाब आया है और उन्होंने बताया है कि सपा प्रमुख का फेसबुक अकाउंट क्यों सस्पेंड हुआ?

80 लाख से ज़्यादा ‘फ़ॉलोअर्स’ थे 
बता दें कि अखिलेश यादव का 80 लाख से ज़्यादा ‘फ़ॉलोअर्स’ वाले फेसबुक खाते को शुक्रवार शाम लगभग छह बजे निलंबित कर दिया गया। सपा प्रमुख इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते थे। इस खाते को निलंबित करने के बाद उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और सरकार पर आरोप लगाए। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने “एक्स” पोस्ट किया, “देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव के फेसबुक खाते को निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है।” चांद ने लिखा, “भाजपा की सरकार ने देश मे अघोषित आपातकाल लगा रखा है, जहां विरोध मे उठने वाली हर आवाज़ को भाजपा दबा देना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।”

क्यों सस्पेंड हुआ फेसबुक अकाउंट? 
इस मामले में जवाब देते हुए सरकारी सूत्रों ने सपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है। सस्पेंशन फेसबुक के कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले एक पोस्ट के कारण हुआ।‘यह इंटरमीडियरी गाइडलाइंस के तहत कार्रवाई है, जो हर नागरिक पर लागू होती है। सरकार ने कोई दखल नहीं दिया,’ सूत्रों का कहना है कि फेसबुक ने अभी आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन सपा का दावा है कि बिना चेतावनी के अकाउंट बंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button