uttar pradesh

कौशांबी में टॉफी में जहर देकर तीन बच्चियों की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिलेकी एक अदालत ने टॉफी में जहर देखकर तीन बच्चियों की हत्या करने के दोषी व्यक्ति को बुधवार को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 35,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि 17 अगस्त, 2023 को वादी राजकुमार प्रजापति ने कड़ा धाम थाना पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी वर्षा रानी (8) छत पर सो रही थी। सुबह उसके पड़ोसी शिव शंकर ने अपनी छत से टॉफी में जहर मिलाकर उसकी बेटी के बिस्तर पर फेंक दी।

तहरीर के मुताबिक, वर्षा रानी ने टॉफी उठा ली और नीचे आकर उसके चचेरे भाई वासुदेव की दो बेटियों साधना (08) और शालिनी (06) के साथ बांटकर खा ली जिसके बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

चौधरी ने बताया कि इस मामले में दोषी पाए गए शिव शंकर को बुधवार को अपर जिला न्यायाधीश शिरीन जैदी की अदालत ने आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई और उस पर 35,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button