राज्य
कोतवाली के गेट पर बना बस स्टैंड


कैराना। कोतवाली कैराना के गेट पर बस व टेम्पू स्टैंड बना गौरतलब रहे कि कोतवाली कैराना के गेट पर बस व दर्जनों टेंपो खड़े रहते हैं कोतवाली कैराना के गेट को बस व टेम्पू चालकों ने पार्किंग स्थल बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। कोतवाली गेट पर बस व टेंपो के खड़े होने से राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।घंटो घंटो बस व टेंपो कोतवाली के गेट पर जमावड़ा बनाए हुए हैं।जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। पूर्व में कोतवाली प्रभारी रहे प्रेमवीर सिंह राणा ने उक्त बस व टेंपो कोतवाली के गेट से हटवा दिए थे और अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही की थी लेकिन उनके जाते ही बस व टेंपो चालकों ने कोतवाली के गेट को पार्किंग बना दिया है।



