
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित महाविद्यालय वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में प्रातः 7 बजे से 10 बजे की प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष की राजनीति शास्त्र की परीक्षा करोना नियमों का पालन करते हुए संचालित की गई। केंद्र पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त डॉ अमित जैन ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर प्रतिदिन कोरोना नियमों का पालन करते हुए परीक्षा संचालित कराई जा रही है। छात्राओं को कक्ष में प्रवेश से पूर्व स्क्रीनिंग व सेनीटाइजर का प्रयोग कराते हुए ही प्रवेश कराया जाता है। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाता है। कक्ष में पर्याप्त दूरी पर ही परीक्षार्थियों को बैठाया जाता है। परीक्षा शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

विश्व बंधु शास्त्री




